Explore

Search

October 20, 2026 9:24 am

सांसद भोजराज नाग की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

भानुप्रतापपुर: कांकेर सांसद भोजराज नाग के काफिले की फॉलो गाड़ी से हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा स्टेट हाईवे-5 पर पोड़गांव के पास हुआ, जहां फॉलो गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार ग्रामीण पोंडगांव के लिए निकले थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS