Explore

Search

September 14, 2025 3:16 am

R.O. N0.17

Advertisement Carousel

त्रिलोक और तैय्यब ने कहा- विजय केशरवानी व विजय पांडेय भाजपा की बी टीम की तरह कर रहे काम, पार्टी की लुटिया डुबाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे

बिलासपुर। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में हंगामा मचा हुआ है। प्रदेश कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय में दावेदारों का गुस्सा फूटने लगा है। पीसीसी चेयरमैन का पुतला फूंकने के बाद अब दो नेताओं ने शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों पर जमकर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास व पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन ने दोनों अध्यक्षों पर पार्टी का लुटिया डुबाने और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के इशारे पर टिकट बांटने का आरोप लगाया।


मेयर पद के दावेदार कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ सांठगांठ करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विजय केशरवानी भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं। पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन ने भी त्रिलोक की तर्ज पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय पर जमकर आरोप लगाए।

तैय्यब ने शहर अध्यक्ष विजय पांडेय पर भाजपा नेताओं से सेटिंग कर रेवड़ी की तरह टिकट बांटने का गंभीर आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कहा कि टिकट वितरण में पारदर्शिता की कमी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हाशिए पर धकेल दिया है। इससे पार्टी का जनाधार कमजोर हो रहा है। दोनों नेताओं के सार्वजनिक रूप से लगाए गंभीर आरोप ने गुटीय राजनीति को धरातल पर ला खड़ा किया है।
त्रिलोक और तैय्यब के गंभीर आरोप के चलते कांग्रेस की गुटीय राजनीति एक बार फिर सरगर्म हो गई है।
त्रिलोक पूरी तरह हमलावर रूख अख्तियार किए हुए था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी का भाजपा नेताओं के साथ मिलीभगत है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के पिता स्व लखीराम अग्रवाल की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराने वाले विजय केशरवानी को ना तो शहरवासी और ना ही कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी भूल पाए हैं। त्रिलोक ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी पार्टी के मूल सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं के खिलाफ काम कर रहे हैं। त्रिलोक ने विजय केशरवानी पर पार्टी में गुटबाजी बढ़ाने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की एकता और कार्यकर्ताओं का विश्वास बहाल करने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे।


पूर्व पार्षद तैयब हुसैन ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय पर हमला बोलते हुए कहा कि विजय पांडेय पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत काम कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली भाजपा की “बी टीम” जैसी दिखाई देती है। टिकट वितरण में यह साफ झलकता है कि शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस के हितों को नजर अंदाज किया है। इससे कांग्रेस को नुकसान होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS