Explore

Search

November 5, 2026 8:13 am

सब्जियों की आड़ में कर रहे थे शराब की तस्करी, 45 पेटी शराब और पांच तस्करों की हुई गिरफ्तारी


राजनांदगांव। सब्जियों की आड़ में शराब की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को डोंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। तस्करों के पास से 45 पेटी एमपी की अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुम्हड़ाटोला जाने वाले मार्ग से भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब मालवाहक एवं एक कार से तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने कुम्हड़ाटोला में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। मालवाहक से 35 पेटी और कार से 10 पेटी शराब बरामद किया गया है।

आरोपित भिलाई निवासी 25 वर्षीय राजेश चिंतामन तागड़े, डोंगरगढ़ अछोली निवासी 30 वर्षीय ईश्वर साहू, दुर्ग शिवपारा निवासी 37 वर्षीय रौवन चंद्राकर, दुर्ग देलाबाड़ी निवासी 23 वर्षीय सोहेल मिन्नी, दुर्ग उरला निवासी 24 वर्षीय ऋषिकेश हटिले के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित मालवाहक में सब्जियों के अंदर शराब को छुपाकर ले जा रहे थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS