Explore

Search

November 5, 2026 10:03 pm

छतीसगढ़ पुलिस को पीएनबी देगा 150 लाख तक निशुल्क बीमा

 

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जान जोखिम में डाल कर आम जनता में शांति, सदभाव व भाईचारा कायम रखने के अथक प्रयासों को नमन करते हुए पंजाब नैशनल बैंक छत्तीसगढ़ अंचल प्रमुख श्री आशीष चतुर्वेदी द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में एमओयू किया गया।
बिलासपुर मंडल प्रमुख श्री जगदीश राय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रत्येक कर्मचारियो/अधिकारियों हेतु रुपए 150 लाख तक निशुल्क बीमा सहित, जीवन बीमा, बच्चों की पढ़ाई व बेटी की शादी हेतु सहयोग करने की
जानकारी बिलासपुर मंडल के सभी जिलों में एस पी  को देने की कड़ी में उक्त एमओयू की प्रतिलिपि आज बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह को सौपते हुए मंडल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक ललित अग्रवाल एवं कलेक्टोरेट शाखा प्रमुख गजानन राठौड़ ने पीएनबी द्वारा वर्तमान में कार्यरत पुलिस कर्मियों तथा सेवानिवृत पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को निशुल्क दिए जाने वाले विविध लाभों की जानकारी देते हुए प्रत्येक पुलिस कर्मी तक पीएनबी का संदेश पहुचाने का निवेदन किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS