Explore

Search

April 26, 2026 8:48 am

पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में भाजपा की महिला नेत्रियों ने निकाला मौन कैडल मार्च

बिलासपुर।पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता मामले में अब छत्तीसगढ़ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है कोलकाता मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध में भाजपा की महिला नेत्रियों ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर घटना पर नाराजगी जताई ।

बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने शहर के मुख्य मार्गों पर मौन कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया भाजपा की नेत्रियों ने भाजपा कार्यालय से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक मौन रैली निकालकर पीड़ित महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मार्च के माध्यम से महिला मोर्चा ने न्याय की मांग करते हुए पीड़िता के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की आवाज उठाई। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर लड़की की अमानुष अत्याचार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक आम घर की मासूम बच्ची के साथ वहां रेप किया गया पुलिस जांच नहीं कर रही थी तो वहां के नागरिकों को सड़कों पर उतरना पड़ा। अंत में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और सीबीआई को जांच करनी पड़ी। पश्चिम बंगाल के लोग आधी रात को सड़कों पर उतरे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी वहां झुकना पड़ा भाजपा नेत्री पूजा विधानी ने कहा सबसे पहले ‘इंडी’ मोर्चे का कड़ी विरोध होना चाहिए। झाडू के सभी नेता इस केस में बंद हैं। बारामती की बड़ी बहन सुप्रिया सुले कहती है कि देश में ऐसी घटनाएं होती हैं। इसमें बड़ा क्या है? बड़ी बहन, आप पर शर्म आनी चाहिए जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा देश में लड़की हमारे लिए महत्वपूर्ण है। तो चाहे वो मणिपुर की हो या उत्तर प्रदेश की। देश के गृहमंत्री अमितभाई शाह मणिपुर हिंसा के दौरान भी चर्चा के लिए तैयार थे। बता रहे थे सरकार क्या कर रही है तो ‘मोहब्बत की शॉप’ के ‘इंडी’ फ्रंट के मालिक राहुल गांधी और विपक्ष के नेता सभागार से निकल गए श्रीमती चौकसे ने कहा इन्हे जनता से कोई सरोकार नहीं है इन्हे तो बस संविधान की राजनीति करनी है इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश,जिला मंडल के कार्यकर्ता सहित सामाजिक संगठन की महिलाएं की उपस्थिति रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS