Explore

Search

July 1, 2025 3:19 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

महापौर भाजपा का और पार्षद भी सर्वाधिक संख्या में जीत कर आए इसके लिए हम सबको भरपूर मेहनत करनी होगी

 


बिलासपुर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार जिला कार्यसमिति बैठक के उपरांत मंडलों की बैठक के दौर में भाजपा दक्षिण मंडल विस्तृत कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओें के त्याग तपश्या की वजह से आज विश्व में एक सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा एवं इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का आव्हान किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर अग्रवाल द्वारा मंडल कार्यसमिति में प्रस्तावना भाषण देकर बैठक की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ इकाई तक सक्षम और मजबूत बनाने सभी से आह्वान किया कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ मेहनत लगन और कर्मठता के परिणाम स्वरूप विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम जीत दर्ज हुई, आगामी नगरी निकाय चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसना होगा विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद जीतकर आएंगे महापौर भी भारतीय जनता पार्टी का बनेगा सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी महीना में नगर निगम मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ होगा, चुनाव मे मतदाता सूची प्रत्याशियों की जीत का सबसे बड़ा आधार होता है सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह मतदाता सूची निरीक्षण कार्य में विशेष रूप से ध्यान देकर अपनी अहम भूमिका अदा करें, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर 21 जुलाई से 29 सितंबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर रूपरेखा बनाकर क मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित करने हेतु मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी इस बात की चिंता करें।

इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा कश्यप द्वारा माननीया राष्ट्रपति महोदया के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन किया।
अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुर्तुजा वनक ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यकर्ताओं के बीच रखा।
बैठक समापन में मंडल में दिवंगत हुए भाजपा नेता पूर्व महापौर स्व.उमाशंकर जायसवाल, स्व.गिरधारी अग्रवाल, स्व.राजेन्द्र तिवारी को स्मरण करते हुए उन्हें दो मिनट की मौन श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अमित तिवारी व आभार नारायण गोस्वामी ने किया।
बैठक मुख्य रूप से महेश चंद्रिकापुरे, मकबूल अली, राजेश मिश्रा,, डिम्पल सिंह, धीरेन्द्र केशरवानी, दाऊ शुक्ला, युसूफरजा बरकाती, जगदीश साव, गोपाल यादव, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, श्रीमती शोभा कश्यप, मधुसुदन राव, राजू साहू, प्रशांत कश्यप, विकास एंथोनी, अंकित गुप्ता, मनोज कश्यप, मोनू रजक, साहिल कश्यप,सचिन कायरवार, नीरज वर्मा, किशोर यादव, विशाल कश्यप, परेश गुप्ता, गणेश रजक, दुर्गेश पाण्डेय, प्रदीप वर्मा, नवीन मसीह, ईश्वर रजक, अभिषेक राज, विशाल कश्यप, श्रीमती दीपशिखा यादव, रीना गोस्वामी, मीना गोस्वामी, कविता वर्मा, सरिता कामड़े, नीता साहू, संगीता रेड्डी, वंदना तिवारी, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए।

 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS