- वर्धा परिसर में चलेंगे स्त्री अध्ययन तथा सिनेमा अध्ययन के कार्यक्रम
- पी.एचडी. प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ व निरंतर चलती रहेगी
- डिप्लोमा कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसरण में जारी रहेंगे
- छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी को अवकाश घोषित
वर्धा, 21 सितंबर 2026: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने विद्यार्थियों की मांग पर स्त्री अध्ययन तथा सिनेमा अध्ययन विभागों के कार्यक्रम 2027-28 के शैक्षणिक सत्र से वर्धा मुख्यालय में चलाने का निर्णय किया है। कार्य परिषद को अवगत कराया गया कि 2022-23 सत्र के पी.एचडी. की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। नए सत्र से पीएच.डी की प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है। कार्य परिषद को अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसरण में सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कार्यक्रम जारी रहेंगे। एक वर्ष का कार्यक्रम पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट तथा दो वर्ष का कार्यक्रम पूर्ण करने पर डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। आज वर्धा परिसर में सम्मिश्र पद्धति से हुई कार्य परिषद की बैठक में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी को अवकाश घोषित करने का भी निर्णय किया।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने की। कार्य परिषद ने नए विभागाध्यक्षों तथा नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति तथा कैरियर प्रोन्नयन योजना के तहत हुए प्रोन्नयन को भी स्वीकृति प्रदान की। कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ स्थापित करने को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। बैठक में बाह्य सदस्य प्रो. सुरेंद्र दुबे ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया जबकि अन्य बाह्य सदस्य आनलाइन जुड़े थे।
रवि शुक्ला
प्रधान संपादक



×

