शहरवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद, भक्ति में डूबा प्रेस क्लब परिसर
CBN36 बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में रविवार शाम भगवान गणेश की आरती और वंदना से माहौल भक्तिमय हो गया। शिवसेना महिला इकाई की महिलाओं ने प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। गणपति वंदना और जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस दौरान महिला इकाई की सदस्यों ने भगवान गणेश से बिलासपुर शहर, जिले और प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
आरती में शिवसेना महिला इकाई की जिला अध्यक्ष रेवती यादव, जिला उपाध्यक्ष सोनिया, पिंकी यादव, संगीता सिंह ठाकुर, कल्पना जनोकर और विनीता वैद्य सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। शिवसेना प्रदेश सचिव संतोष कौशल, नगर महासचिव शुभम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता और अशोक कुमार जड़िया भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, शिवकुमार तिवारी, जियाउल्ला खान, विकल्प तलवार, संतोष मिश्रा, नीरज शुक्ला, अमन सिंह, रविंद्र सिंह और श्रेयस कुमार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक




