Explore

Search

September 13, 2026 12:42 am

पर्युषण के पांचवें दिन महावीर जन्म वाचन, 14 स्वप्नों की बोली और 108 दीपों से महाआरती

CBN 36 बिलासपुर। श्री जैन श्वेतांबर समाज ने पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन शनिवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। नेहरू नगर सहित तारबाहर और वैशाली नगर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। नेहरू नगर में सुबह शांति कलश पूजा, सामायिक, कल्पसूत्र वाचन और भक्ति के बाद शाम को प्रतिक्रमण तथा रात में 108 दीपों से महाआरती की गई। इस दौरान 14 स्वप्नों की बोली भी लगाई गई।

समाज की ज्योति चोपड़ा और शोभा मेहता ने कल्पसूत्र का वाचन किया। पूजन, स्तवन, कुलनायक पूजा, शांति कलश पूजा और मंगल दीपक सहित अन्य आयोजन हुए। रात में श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सुभाष श्रीश्रीमाल ने किया, जबकि मंगलाचरण महिला मंडल ने किया।

चोपड़ा भवन तारबाहर में भी महावीर जन्म वाचन दिवस पर 14 स्वप्नों की बोली लगाई गई। विभिन्न स्वप्नों की बोली समाज के परिवारों ने ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

वहीं स्थानकवासी जैन समाज टिकरापारा में भगवान महावीर के जीवन चरित्र और उनकी कठिन तपस्या पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि भगवान महावीर ने दीक्षा के बाद कठोर तप और संयम का पालन किया। वैशाली नगर के तेरापंथ समाज में अणुव्रत दिवस मनाया गया। उपासिका भाग्यश्री सूर्या और लक्ष्मी मेहता ने संयम, अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और नैतिक जीवन के छोटे-छोटे संकल्प अपनाने का संदेश दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS