Explore

Search

October 14, 2026 3:11 am

कोतरलिया गुड्स शेड में 800 टन अनक्लेम्ड कोयले की होगी नीलामी

चार सितंबर को स्टेशन के मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में लगेगी खुली बोली, सफल बोलीदाता को 10 दिन में उठाना होगा कोयला

CBN36 बिलासपुर। कोतरलिया गुड्स शेड में लंबे समय से रखे करीब 800 टन अनक्लेम्ड कोयले की खुली नीलामी चार सितंबर को होगी। रेलवे की ओर से नीलामी की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इच्छुक व्यक्ति, फर्म और संस्थान निर्धारित समय पर पहुंचकर नीलामी में हिस्सा ले सकेंगे।

रेलवे के अनुसार, चार सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे कोतरलिया रेलवे स्टेशन स्थित मुख्य स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में नीलामी आयोजित की जाएगी। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद नियमानुसार सर्वोच्च बोली लगाने वाले के पक्ष में नीलामी स्वीकृत की जाएगी।

18 प्रतिशत जीएसटी के साथ करना होगा भुगतान

नीलामी में सफल बोलीदाता को खरीदे गए कोयले की पूरी कीमत के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। भुगतान नीलामी स्थल पर ही नकद अथवा डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के माध्यम से करना होगा।

10 दिन में हटाना होगा पूरा कोयला

नीलामी में कोयला खरीदने वाले व्यक्ति या संस्था को नीलामी की तारीख से 10 दिनों के भीतर अपने जोखिम और खर्च पर पूरा कोयला रेलवे परिसर से हटाना होगा। निर्धारित अवधि में कोयला नहीं हटाने की स्थिति में रेलवे प्रशासन किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं लेगा। नीलामी से संबंधित अन्य नियम और शर्तें भी रेलवे के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लागू होंगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS