Explore

Search

October 14, 2026 3:13 am

लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर, 41 लोग सुरक्षित

CBN36 बिलासपुर। दिल्ली से सीधे बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान शुक्रवार को अचानक विमान का लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया। घटना से विमान में सवार यात्रियों और क्रू में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विमान में सवार सभी 37 यात्री और चार क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची थी। बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं तरफ का टायर पंचर हो गया। स्थिति को देखते हुए विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को रनवे पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया।

आगे जाने वाली फ्लाइट रद्द

घटना के बाद विमान की तकनीकी स्थिति और एयरपोर्ट संचालन को देखते हुए बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। विमान के टायर में आई खराबी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है।

लैंडिंग के दौरान मचा हड़कंप

विमान के टायर के पंचर होने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा और संबंधित टीम सक्रिय हो गई। विमान को सुरक्षित तरीके से संभालने के बाद यात्रियों को रनवे से टर्मिनल तक पहुंचाया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS