Explore

Search

August 28, 2026 6:28 pm

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई तलाश

CBN36 रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना है। 22 अगस्त से नेपाल प्रवास पर गईं मोनिका का बाढ़ के बाद से परिजनों से संपर्क टूट गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय शुरू कर दिया है।

महादेव घाट की रहने वाली हैं मोनिका

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, मोनिका यादव रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र, थाना डी.डी. नगर की निवासी हैं। उनके नेपाल में बाढ़ के बाद लापता होने की सूचना सामने आई है। सरकार उनकी सुरक्षित खोजबीन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जुटाई जा रही जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार नेपाल गए प्रदेश के नागरिकों की जानकारी जुटा रही है। सरकार नेपाल में मौजूद नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और जरूरत के मुताबिक संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क कर रही है।

सरकार ने लोगों से मांगी मदद

छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल गए या वहां रह रहे प्रदेश के नागरिकों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। सरकार ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में फंसे या प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता और जानकारी के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

टोल फ्री नंबर: 1070
कंट्रोल रूम: 0771-2223471

सरकार ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS