बिलासपुर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव के तहत तारबहार स्थित संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 में कांग्रेस प्रत्याशी मो. आजम के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेसजन वार्डवासियों के बीच पहुंचकर मो. आजम के पक्ष में आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील करते नजर आए।
कांग्रेस नेता रवीन्द्र सिंह का कहना है कि वार्ड की जनता पार्टी एवं प्रत्याशी मो. आजम के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भरपूर सहयोग और समर्थन दे रही है।आयोजित जनसंपर्क अभियान में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पांडे, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य इंग्रिड मैकलाउड, प्रमोद नायक, विजय पांडे, रविंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, महिला अध्यक्ष पिंकी बत्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष तजुमुल हक, संतोष गर्ग, शिल्पी तिवारी, पार्षद रामा बघेल, दिलीप पाटिल, सुनील सोनकर, पुष्पेंद्र साहू, जुगल गोयल, ओम कश्यप, शहजादी कुरैशी, बंटी गुप्ता, शंकर कश्यप, अमित भारती, सुबोध केसरी, हिमांशु कश्यप, सुवर्णा शुक्ला, समीर अहमद, प्रशांत पांडे, उत्तम चटर्जी, राहुल दुबे, राघवेंद्र सिंह, कमलेश लौहात्रे, हेरी डेनियल, संगीत मोइत्रा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
भीषण गर्मी और दोपहर की तपिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लगातार जनसंपर्क करते दिखाई दिए। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि वार्ड की जनता का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में मिल रहा है और उपचुनाव में पार्टी को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।
प्रधान संपादक


