Explore

Search

May 9, 2026 7:58 pm

दुर्ग पुलिस ऑपरेशन तलाश में प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारी सम्मानित

“एसएसपी विजय अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों एवं परिजनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके”

छत्तीसगढ़।दुर्ग पुलिस द्वारा राज्यव्यापी विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया।एसएसपी दुर्ग आईपीएस विजय अग्रवाल ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सराहना की।

पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश चलाया गया। अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर लगातार कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान दुर्ग जिले में कुल 683 गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। इस उपलब्धि के साथ दुर्ग पुलिस ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

अभियान में थाना जामुल एवं स्मृति नगर चौकी द्वारा 48-48 तथा थाना पुरानी भिलाई द्वारा 46 गुमशुदाओं की सफल दस्तयाबी की गई।

उत्कृष्ट कार्य के लिए रामेन्द्र सिंह, राजेश साहू एवं अम्बर भारद्वाज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं विशेष टीमों के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS