Explore

Search

April 4, 2026 10:11 pm

भक्ति में डूबा बिलासपुर, हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

दो दिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता, जगराता में देर रात तक गूंजे भजन

बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रामसेतु चौक सरकंडा स्थित श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 501 माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा महापाठ किया गया। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में 5100 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

द्वितीय दिवस पर आयोजित जगराता में भजन गायक पंडित सुधीर व्यास नेने भजनों से समां बांध दिया। उनके प्रसिद्ध भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते-गाते नजर आए। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति रही।

समापन अवसर पर पंडित सुधीर व्यास ने बिलासपुर के श्रद्धालुओं की आस्था की सराहना करते हुए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS