Explore

Search

September 26, 2026 4:14 pm

मल्हार में पूर्व योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर ने किए मां डिडेश्वरी के दर्शन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर ने मल्हार पहुंचकर प्राचीन मां डिडेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सपरिवार मां की आरती में भाग लिया तथा भोग प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर में ज्योति कलश के दर्शन कर ठाकुर ने माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मां डिडेश्वरी की कृपा से प्रदेश में खुशहाली बनी रहे और सभी नागरिक स्वस्थ व समृद्ध जीवन व्यतीत करें।

मल्हार स्थित मां डिडेश्वरी मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ठाकुर के आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS