Explore

Search

March 22, 2026 12:48 am

बिजनी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक: तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ने का आह्वान

बिजनी (असम)।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिजनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी चुनाव को असम के भविष्य से जुड़ा निर्णायक अवसर बताया।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार गठन तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया, जिसे उन्होंने जीत का मूल मंत्र बताया।

तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में गरीब कल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी शासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार के कार्यों की भी प्रशंसा की। उनके अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था की मजबूती, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

बैठक में बिजनी विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अरूप कुमार डे के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी इस बार प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा असम में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर विकास की गति को और तेज करेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS