Explore

Search

March 21, 2026 11:07 pm

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत गुजरात पुलिस दल का जांजगीर-चांपा में एसपी ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ ।जांजगीर-चांपा जिले में एक भारत श्रेष्ठ भारत Cultural Exchange Between State Police Force कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात राज्य से आए पुलिस जवानों का जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुजरात से कुल 14 पुलिस कर्मी जिले के भ्रमण पर पहुंचे हैं।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय पांडेय एवं एएसपी उमेश कश्यप द्वारा पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर गुजरात पुलिस कर्मियों का परिचय लिया गया। बैठक के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया तथा राज्य की सभ्यता, संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुजरात पुलिस कर्मी शिवरीनारायण महाआरती में शामिल हुए, इसके बाद उन्हें जिले के प्रमुख स्थलों का अवलोकन कराया गया। इनमें क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार, प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा, प्राचीन मंदिर शिवरीनारायण (खरौद), पुलिस कार्यालय जांजगीर एवं थाना चांपा शामिल रहे। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्पाद कोसा एवं कंचन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के बीच आपसी समन्वय, समझ और सहयोग को सुदृढ़ करना है। इस पहल के माध्यम से पुलिस कर्मियों को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और कार्यप्रणाली को जानने का अवसर मिल रहा है।

गुजरात से आए पुलिस जवानों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आदान-प्रदान कार्यक्रम से पुलिस बलों के बीच बेहतर तालमेल और मजबूत संबंध स्थापित होंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS