Explore

Search

August 6, 2026 12:35 pm

शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना तारबाहर क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया अंजना फ्रासिंस निवासी बिलासपुर ने 16 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गोविंद कुमार (32 वर्ष), निवासी वृंदावन कॉलोनी, शिवानंद नगर सेक्टर-3, थाना गुडियारी, जिला रायपुर ने उसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया। आरोपी ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर चार किस्तों में कुल 2 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की।

शिकायत के आधार पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली आईपीएस गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और राहुल राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS