Explore

Search

May 31, 2026 9:56 pm

बाड़े में सेंधमारी कर बकरियां ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंवार में चोरों ने बाड़े की दीवार में सेंध लगाकर बकरियां चोरी कर लीं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।



चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेंवार निवासी मुकेश वर्मा (27) बकरी पालन करते हैं। उन्होंने धान मंडी के पास स्थित अपने प्लॉट में पिछले करीब एक साल से बकरी-बकरा पालन कर रखा है। वे रविवार को रोज की तरह वह अपने नौ बकरों और आठ बकरियों को चराकर शाम करीब सात बजे बाड़े (कोठा) में बंद कर अपने पुराने घर लौट गए थे। रात के समय पड़ोसी संतोष रजक ने मुकेश वर्मा को फोन कर सूचना दी कि उसके बकरी वाले कोठा की दीवार में बड़ा छेद किया गया है और अंदर बकरियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इस पर मुकेश अपने पिता धन्नूलाल वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो बाड़े की दीवार में सेंधमारी कर बड़ा छेद किया गया था और अंदर से सभी बकरियां गायब थीं। इसके बाद जब प्लॉट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तो घटना का खुलासा हुआ। फुटेज में 15 मार्च की रात करीब एक बजे से दो बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति को बाड़े में घुसकर बकरियों को पकड़-पकड़कर दीवार के छेद से बाहर निकालते हुए साफ देखा गया। आरोपी ने अकेले ही पूरी वारदात को अंजाम दिया। चरवाहे ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS