Explore

Search

October 27, 2026 12:36 am

बिलासपुर में दो निरीक्षकों का स्थानांतरण, प्रदीप आर्य बने सरकण्डा थाना प्रभारी

बिलासपुर। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए फेरबदल में एसएसपी आईपीएस रजनेश सिंह ने दो निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य को थाना प्रभारी सकरी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सरकण्डा पदस्थ किया गया है, जबकि निरीक्षक विजय कुमार चौधरी को रक्षित केन्द्र बिलासपुर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी सकरी के रूप में पदस्थ किया गया है।

यह आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर आईपीएस रजनेश सिंह द्वारा गुरुवार को जारी किया गया। स्थानांतरण आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी तौर पर आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS