Explore

Search

November 8, 2026 2:51 am

हिंदी विश्‍वविद्यालय में मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

वर्धा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास एनबीटी की ओर से आगामी 22 से 30 नवंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले नागपुर पुस्तक महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय परिसर में मोबाइल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवा पाठकों के बीच महोत्सव के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना था। एनबीटी द्वारा तैयार की गई विशेष बस में शिक्षा संस्कृति कहानी और साहित्य से संबंधित पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के महापंडित राहुल सांकृत्यायन केंद्रीय पुस्तकालय प्रांगण में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मैत्रेयी घोष ने किया। इस अवसर पर एनबीटी, दिल्ली के अमित कुमार मिश्रा और सुनील कुमार सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. आनंद मंडित मलयज जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे, हिंदी अधिकारी राजेश कुमार यादव, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य यतेंद्र कुमार और अमरेश कुमार शुक्ला उपस्थित थे।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय पुस्तक महोत्सव का नॉलेज पार्टनर है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में अधिकाधिक पाठकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एनबीटी की मोबाइल वैन विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रदर्शनी आयोजित कर रही है।

महोत्सव में साहित्यिक सत्रों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा बच्चों के लिए विविध उपक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी को देखने के लिए विश्वविद्यालय के शोधार्थी, विद्यार्थी और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर वर्षा फुलझेले निलिमा कांबळे प्रतिभा भोयर आनंद विश्वकर्मा सुनील लांडे श्यामल भट्टाचार्य और विक्की लांडे सहित बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS