Explore

Search

June 11, 2026 9:26 am

रायपुर में होगी पारंपरिक रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला

रायपुर। भारतीय परंपरा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से संस्कार भारती छत्तीसगढ़ आगामी 4 और 5 अक्टूबर को टाउनहॉल, नगर घड़ी चौक, रायपुर में दो दिवसीय पारंपरिक रंगोली प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है।

इस कार्यशाला में देश के ख्यातिप्राप्त रंगोली कलाकार प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य प्रशिक्षक रहेंगे रघुराज देशपांडे, पुणे राष्ट्रीय रंगोली विधा प्रमुख, संस्कार भारती तथा उमेश पांचाल, मुंबई प्रसिद्ध रंगोली कलाकार।

संस्कार भारती पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला में रंगोली कला की विभिन्न विधाओं तकनीकों और सृजनात्मक दृष्टिकोणों पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को न केवल पारंपरिक रंगोली के मूल तत्व सिखाए जाएंगे बल्कि अपनी कला को और अधिक निखारने का अवसर भी मिलेगा।

इस कार्यशाला में 15 वर्ष से अधिक आयु के रायपुर निवासी शामिल हो सकते हैं। पंजीकरण के लिए प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म भरना होगा। अधिक जानकारी और संपर्क के लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं 9770160468, 9200908000, 9827151874।

संस्कार भारती का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। संस्था का विश्वास है कि यह कार्यशाला कला साधकों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS