Explore

Search

November 8, 2026 11:49 am

शिक्षिका के घर में तोड़फोड़, ठेकेदार समेत तीन गिरफ्तार

बिलासपुर। तिफरा के यदुनंदननगर स्थित सूर्या विहार में रहने वाली शिक्षिका के घर में आधी रात को हंगामा कर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपितों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।


सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि शिक्षिका नेहा पांडेय (42) ने तिफरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के बाहर खड़े वाहन और अन्य सामान में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है। शिक्षिका नेहा पांडेय ने बताया कि सहकर्मी मिनाक्षी शर्मा का अपने पति मुकेश शर्मा से विवाद चल रहा है। इसी संबंध में कुछ दिन पहले मुकेश ने पत्नी को समझाने के लिए नेहा को बुलाया था। दोनों पक्षों से चर्चा के बाद मिनाक्षी अपने पति के साथ घर लौट गई थी। घटना वाली रात करीब तीन बजे मुकेश शर्मा अपने दोस्तों अभय दुबे और छोटू शर्मा के साथ शिक्षिका के घर पहुंचा। वहां उसने नेहा पर अपना घर उजाड़ने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर घर के बाहर खड़े वाहनों के शीशे और बॉडी को नुकसान पहुंचाया तथा शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी। सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपित ठेकेदार मुकेश शर्मा, अभय दुबे और छोटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। इसके अलावा, तीनों के विरुद्ध अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। इधर ठेकेदार की ओर से सिविल लाइन थाने में शिक्षिका के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया गया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS