Explore

Search

October 25, 2026 10:19 am

दो घंटे में गुमशुदा नाबालिग बरामद, बिलासपुर पुलिस की सतर्कता से टली अनहोनी

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और रायपुर पुलिस के साथ समन्वय से एक 15 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग को मात्र दो घंटे में ढूंढकर सकुशल परिवार को सौंप दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के ग्राम सांकरा निवासी खेमचंद जैन ने सोमवार सुबह सिलतरा पुलिस सहायता केंद्र में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र 10 अगस्त की रात इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर घर से बिना बताए निकल गया है और लौटकर नहीं आया। वाहन में लगा जीपीएस सिस्टम बंद था जिसे सक्रिय करने के बाद स्कूटर की लोकेशन बिलासपुर जिले में मिली।

सूचना मिलने पर बिलासपुर जिला एसीसीयू क्राइम ब्रांच के निरीक्षक मोहम्मद अजहर के नेतृत्व में टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पहले कोनी रोड क्षेत्र में तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरी लोकेशन में स्कूटर आरबी पेट्रोल पंप गतौरी में मिला जहां नाबालिग वाहन को चार्ज कर रहा था। पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर रायपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर एसीसीयू टीम की तत्परता से न केवल नाबालिग को सुरक्षित पाया गया बल्कि संभावित अनहोनी भी टल गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहम्मद अजहर, आरक्षक महादेव कुजुर और तदवीर सिंह पोर्ते बिलासपुर तथा उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर प्रधान आरक्षक कामता सिंह आरक्षक सदानंद ठाकुर और राजकुमार चौबे रायपुर शामिल रहे ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS