Explore

Search

September 20, 2026 6:55 pm

तहसीलदारों का हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री से मिले आश्वासन के बाद की घोषणा

बिलासपुर। 17 सूत्रीय मांग के समर्थन में बीते 9 दिनों से चली आ रही छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले हड़ताल आज खत्म हो गया है। संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मंत्री से मिले आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है।
तहसीलदारों के हड़ताल के चलते राजस्व से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई ठप हो गई थी। कामकाज को प्रभावित होते देख बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने एसएलआर को कामकाज की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इस संबंध में कलेक्टर ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया था। तहसीलदारों के प्रशासनिक कार्यों के अलावा विद्यार्थियों के जाति,निवास,आय प्रमाण पत्र आदि काम करने की जिम्मेदारी दे दी थी। तहसीलदारों का हड़ताल समाप्त हो गई है। माना जा रहा है कि हड़ताली तहसीलदार आज से ही काम पर लौट जाएंगे। गुरुवार से राजस्व से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ हो जाएगी। स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS