Explore

Search

November 5, 2026 11:13 pm

ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का चक्काजाम, डॉ. महंत ने साधा केंद्र पर निशाना

बिलासपुर।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर-ग्रामीण द्वारा सोमवार को पेंडीडीह चौक पर आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन ईडी और सीबीआई जैसी प्रमुख जांच एजेंसियों के कथित राजनीतिक दुरुपयोग और भारतीय जनता पार्टी पर उद्योगपति अडानी से कथित गठजोड़ के विरोध में किया गया।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत की और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और भाजपा सरकार जनहित की बजाय पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत किया गया और इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS