Explore

Search

October 24, 2026 11:19 pm

भाटापारा में निकाली गई हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी भावना गुप्ता ने स्वयं स्कूटी चलाकर किया नेतृत्व

बलौदाबाजार।शहर में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने स्वयं किया।

एसपी भावना गुप्ता ने हेलमेट पहनकर स्कूटी चलाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और नागरिकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि हेलमेट सिर्फ कानून के पालन के लिए नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा के लिए अनिवार्य है।

रैली के दौरान पुलिस टीम द्वारा अस्पताल चौक सहित प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए कुल 11 दोपहिया चालकों का चालान काटा गया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर उन्हें सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित एवं सुगम यातायात के लिए सदैव यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का मानना है कि नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

जिले में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आमजन का सहयोग जरूरी है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS