Explore

Search

November 5, 2026 11:08 am

मैनपाट में भाजपा सरकार की पिकनिक पर कांग्रेस का तंज, दीपक बैज बोले किसान खातू के लिए तरसे, सरकार मस्ती में डूबी रही

रायपुर छत्तीसगढ़ ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को “सरकारी खर्चे पर पिकनिक” करार देते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के किसान खाद और खातू के लिए परेशान हैं, तब सरकार मस्ती में मैनपाट घूमने गई थी।

बैज ने कहा कि भारी बारिश से प्रदेश के कई जिलों में बस्तियां जलमग्न हैं, 30 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खुले में पड़ा सड़ रहा है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर खाद की किल्लत पैदा कर रही है, जिससे किसानों की पैदावार कम हो।

शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

बैज ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को “बदहाल” बताया और कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। शिक्षा सत्र शुरू हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन बच्चों को किताबें तक नहीं मिली हैं। उन्होंने याद दिलाया कि शिक्षा विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है, फिर भी इतनी अव्यवस्था है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS