Explore

Search

November 8, 2026 10:26 am

होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, शहर के बड़े व्यवसायी समेत छह गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के एक नामी होटल में जुआ खेलने की सूचना पर तारबाहर पुलिस ने शनिवार रात दबिश दी और छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच लाख 16 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डी जब्त की है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

तारबाहर थाना प्रभारी केसी सिदार ने बताया कि शनिवार रात एसीसीयू की टीम को सूचना मिली थी कि होटल टाइम स्केयर के एक कमरे में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए निरीक्षक अजहरुद्दीन, उप निरीक्षक रामनरेश यादव सहित टीम को रवाना किया गया। टीम ने होटल के कमरे में छापा मारा, जहां ताश के पत्तों से जुआ खेलते छह लोगों को मौके से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में बंगालीपारा निवासी सतीश गुप्ता (52), गोलबाजार निवासी श्रवण श्रीवास्तव (42), सिविल लाइन स्थित 27 खोली निवासी सुरेश कुमार (71), तारबाहर विनोबा नगर निवासी नरेश गुप्ता (52), बिल्हा निवासी अमित सिंह (45) और गोंडपारा निवासी शांतनु खंडेलवाल (47) शामिल हैं। पुलिस ने मौके से पांच लाख 16 हजार रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS