Explore

Search

October 26, 2026 3:33 pm

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, वसूले 1.35 लाख जुर्माना


बलौदाबाजार। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिले के बलौदाबाजार, सिमगा और कसडोल क्षेत्र में ट्रैफ़िक पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 13 वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद पकड़ा गया। सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि इन मामलों में 12 चालकों पर 10-10 हजार और एक चालक पर 15 हजार का जुर्माना लगाया गया। कोर्ट ने शराब पीकर वाहन चलाने के 13 मामलों में कुल एक लाख 35 हजार का अर्थदंड लगाया है। यह कार्रवाई 19 मई को न्यायालय के आदेश पर की गई।


एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाती है, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर तत्काल विधिवत कार्रवाई की जाती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS