Explore

Search

June 23, 2026 10:08 pm

वाहन चेकिंग के दौरान मारपीट करने वाले एएसआई पर गिरी गाज

एसएसपी ने किया लाइन अटैच, एसडीओपी को सौंपी जांच

जशपुर छत्तीसगढ़।वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से मारपीट करने पर लोदाम थाना में पदस्थ एएसआई मनोज भगत पर कड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही, मामले की जांच का जिम्मा जशपुर के एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है।

वीडियो सामने आने के बाद हुई कार्रवाई

मामला 30 अप्रैल 2025 की शाम करीब 6:30 बजे का है, जब थाना लोदाम के एएसआई मनोज भगत नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान, एक कार सवार व्यक्ति के साथ उनके द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी सिंह ने इसे पुलिस आचरण के विरुद्ध और अशोभनीय कृत्य मानते हुए सख्त कार्रवाई की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर एएसआई मनोज भगत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

इस घटना के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति पुलिसकर्मियों से अभद्रता करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए, लेकिन पुलिस को स्वयं संयम बनाए रखना होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS