Explore

Search

October 22, 2026 4:58 pm

खूनी रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी ज़ोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,चालक गिरफ्तार कोडगार का रहने वाला है मृतक

पेंड्रा। जिले में फिर एक बार खूनी रफ्तार का कहर देखने को मिला ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में कोरबा जिले के कोडगार गांव के एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है ।पुलिस मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को जानकारी दी है मृतक की पहचान कोरबा जिले के कोडगार गांव निवासी रमन पेंद्रो के रूप में हुई है। दरअसल पूरा मामला कोटमी मनेद्रगढ़ मुख्य मार्ग स्थित रूमगा गांव का है जहां पर आज एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।

जिसमें सड़क हादसे में रूमगा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक आमने-सामने भीड़ गई जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर ट्रक चालक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी कोटमी चौकी पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS