Explore

Search

October 7, 2026 12:40 am

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए रेलवे ने बढ़ाई सुविधाएं, तीन स्पेशल मेमू ट्रेनें चलेंगी

11 से 20 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का अस्थायी विस्तार, 10 प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ में अतिरिक्त ठहराव

CBN36 बिलासपुर। क्वार नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधाओं की व्यवस्था की है। 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक कई मेमू ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया गया है। इसके साथ ही डोंगरगढ़ के लिए विशेष मेमू ट्रेन का संचालन और प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 68741/68742 दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग मेमू का अस्थायी विस्तार रायपुर तक किया गया है। यह व्यवस्था 11 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगी। दुर्ग-गोंदिया-दुर्ग के बीच ट्रेन के सामान्य समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू का विस्तार गोंदिया तक किया गया है। यह ट्रेन 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू गोंदिया से चलेगी और इसकी व्यवस्था 12 से 21 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।

डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल मेमू

मेले में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए गाड़ी संख्या 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल का संचालन 11 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव समेत मार्ग के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए दुर्ग पहुंचेगी।

10 प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ में ठहराव

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इनमें बिलासपुर-भगत की कोठी, भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर, बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई, चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे, पुणे-बिलासपुर, सिकंदराबाद-रायपुर और रायपुर-सिकंदराबाद ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के ठहराव अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर रहेंगे।

दुर्ग-रायपुर मेमू के समय में भी बदलाव

गाड़ी संख्या 68726 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर के प्रस्थान समय को भी 11 से 20 अक्टूबर तक एक घंटा 40 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है।

रेलवे की इन व्यवस्थाओं से नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त ट्रेनों और प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी ठहराव की सुविधा मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS