Explore

Search

October 4, 2026 4:24 pm

अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए 91 खिलाड़ियों का चयन, 5 अक्टूबर से लगेगा कैंप

CBN36 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट संघ की ओर से 20 सितंबर को आधारशिला स्कूल में अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं के रूप में एस. जावेद, आकाश सिंह, प्रवीण कुमार, अभिनव शर्मा, शिवेंद्र सिंह और नावेद अली मौजूद रहे। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से जितेंद्र वेगड़ ने ऑब्जर्वर की भूमिका निभाई।

ट्रायल के बाद 91 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को पांच अक्टूबर को दोपहर तीन बजे साइंस कॉलेज, सरकंडा में आयोजित कैंप में सफेद वेशभूषा में उपस्थित होना होगा। कैंप के दौरान चयन मैच भी कराया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर की अंडर-14 टीम का गठन किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों में विश्वम दीक्षित, मोनेश कुमार ध्रुव, प्रणय साहू, शिवांश यादव, अनीश राय, जीवन शर्मा, यथार्थ देवांगन, आरोन तिमोथी, मोहित मुरारी झा, अनुज पांडे, कार्तिक आहूजा, मोहम्मद अयान खान, विशेष सोनी, अवनीश शुक्ला, तनिष्क घोरे, स्वर्णिम साईंनाथ केशरी, प्रणीत रयान नंद, अंगद सिंह बाली, अद्वैत गोवर्धन, यश लहरे (पेंड्रा), प्रिंस पटेल, अभिमन्यु सिंह ठाकुर, नितिन कुमार उपाध्याय, शौर्य लहरे, तनिष्क गुरबानी, सिद्धार्थ वर्मा, इश्मान सिंह उपवेजा, उत्कर्ष खांडे, गौरव साहू, सात्विक सिंह, विशेष बोरकर, आर्यन शर्मा, आरव मिश्रा, अर्णव सिंह ठाकुर, स्वास्तिक शर्मा, शोभित घोष (देवरीखुर्द), मोहम्मद रेहान खान, अन्वेष शुक्ला, तनिश लहरे, रणविजय गंगोत्री, अभिनव अवस्थी, राघवेंद्र चौहान, आशुतोष पांडे, आदित्य शुक्ला, देबांगशु सरकार, आयांश कुमार तराना, जहश चुंगानी, आरव दयालानी, चंदन निर्मलकर, कृष्ण आदिले, विराट गंगोत्री, देवांश गोरख, राजवर्धन सिंह चौहान, अंश पंथ, शिवम, सारांश अग्रवाल, सुयश, विनायक उपाध्याय, अयान अंसारी, सात्विक भट्टाचार्जी, प्रशांत चौधरी, रतिक कुमार मसीह, साहिल पंडित, आर्यन टंडन, सानिध्य गीडवानी, आयुष कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, शुभ श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, हरि ओम, विराज जांगड़े, अक्षत पांडे, दक्ष यादव, अद्वित वाल्के, हार्दिक गुप्ता, वेदांत यादव, आलोक नायर, हार्दिक सिंह ठाकुर, सैम मतलानी, निश्चल रात्रे, यश कुमार पांडे, आयुष्मान सिंह, अनिवर्थ सिंह, अनय प्रताप सिंह, आंजनेय प्रताप सिंह ठाकुर, कलश सिंह चौहान, बशिष्ठ नामदेव, मनरूप सिंह, अनिरुद्ध सिंह चौहान, अनादि जायसवाल और समर्थ हिरवानी शामिल हैं।

पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, सुशांत शुक्ला और सौरभ राय मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप और चयन मैच के प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर की अंडर-14 टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS