Explore

Search

October 1, 2026 7:18 pm

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के एमडी एस.के. कटियार का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ा

CBN36 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार के कार्यकाल में राज्य शासन ने पुनः वृद्धि की है। ऊर्जा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री कटियार अब 31 मार्च 2027 तक प्रबंध निदेशक के पद पर बने रहेंगे।

श्री कटियार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में एबीवीटीपीएस (मारवा) के प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 84.4 प्रतिशत किया गया। इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी 33 राज्य जनित निगमों में प्रथम स्थान पर रही।

इसी क्रम में कोरबा पश्चिम ताप विद्युत संयंत्र में जटिल स्टेशन कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम के नवीनीकरण का कार्य महज 46 दिनों में पूरा किया गया। इसे कंपनी की तकनीकी दक्षता और टीम के प्रभावी समन्वय की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक श्री कटियार प्रमाणित ऊर्जा लेखा परीक्षक हैं। उन्होंने प्रबंधन में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। उनकी कार्यशैली में स्पष्ट दिशा-निर्देश, टीम को प्रेरित करना तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए सशक्त बनाना प्रमुख रूप से शामिल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS