Explore

Search

September 9, 2026 12:02 am

शिक्षक दिवस पर जामगांव स्कूल के बच्चों ने मनोरंजक गतिविधियों के जरिये शिक्षकों का किया सम्मान

माता-पिता ,शिक्षक और स्व-अनुभव जीवन के महत्वपूर्ण गुरु – प्राचार्य रमेश शर्मा

CBN36 रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति श्रध्दा एवं आस्था व्यक्त करने के लिए शिक्षक दिवस पर विविध आयोजन सम्पन्न हुए।
बच्चों की ओर से मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर अनेक क्रियात्मक प्रतियोगिताएँ रखी गईं।उनमें शिक्षक शिक्षिकाओं से संलग्न होकर अपने हुनर को प्रदर्शित करने का निवेदन उनकी ओर से किया गया।
विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं इन गतिविधियों में संलग्न होकर सबने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भी इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर केक भी काटा। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता पी आर खूंटे ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अपने शैक्षिक जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर बहुत से बच्चों ने शिक्षकों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये। कुछ बच्चों ने इस अवसर पर अपनी कविताएं भी पढ़कर सुनाई।
प्राचार्य रमेश शर्मा ने शिक्षक दिवस पर बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए शिक्षक दिवस के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों के जीवन में उनके माता पिता एवं उनके गुरुओं के योगदान को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करीं। उन्होंने कहा कि अनुभवों से भी हम बहुत कुछ सीखते हैं। अनुभव को गुरु के रूप में उन्होंने तीसरा स्थान दिया।
स्वल्पाहार के साथ समस्त स्टॉफ एवं बच्चों ने शिक्षक दिवस के इस यादगार आयोजन का आनंद लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS