Explore

Search

August 19, 2026 1:56 pm

नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

भाटापारा में सीएसपीएचसीएल में ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का दिया था झांसा, बैंक खाते और ऑनलाइन आवेदन की पावती से जुटाए साक्ष्य

CBN36 भाटापारा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को भाटापारा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

नौकरी का झांसा देकर लिए दो लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के बारगांव निवासी डिलेश कुमार साहू (30) ने विरेन्द्र साहू और उसकी पत्नी गामिनी साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 13 दिसंबर 2021 को आरोपियों ने उसे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये ले लिए।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाटापारा शहर थाने में अपराध क्रमांक 63/2025 के तहत धारा 420, 34 भादवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने बैंक खाते का स्टेटमेंट और पावर होल्डिंग कंपनी में किए गए ऑनलाइन आवेदन की पावती भी जुटाई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

जांच के बाद पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को आरोपी दंपत्ति को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, मेमोरेण्डम कथन के दौरान आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थी से दो लाख रुपये लेना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियो विरेन्द्र साहू (34), पिता स्व. बालमुकुंद साहू, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-01, एलआईजी-41, सड्डू रायपुर।गामिनी साहू (28), पति विरेन्द्र साहू, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा/मिर्च चिल्हाटी, अंबागढ़, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-01, एलआईजी-41, सड्डू रायपुर शामिल है ।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर भाटापारा शहर पुलिस की इस कार्रवाई को नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS