Explore

Search

September 28, 2026 11:12 am

प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह करेंगे पॉवर कंपनी में ध्वजारोहण

CBN36 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 15 अगस्त को सुबह 7.15 बजे किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनीज के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला और भीम सिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के जवानों की ओर से मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युतकर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्युतकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर और मुख्यालय स्तर पर कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह को लेकर पॉवर कंपनी मुख्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS