Explore

Search

September 8, 2026 9:27 am

सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष फिर बने मनीष लाहोरानी

दो साल का आय-व्यय प्रस्तुत कर सौंपा इस्तीफा, सर्वसम्मति से दोबारा मिली जिम्मेदारी

CBN36 बिलासपुर। सिंधी युवक समिति की आवश्यक बैठक सिंधु विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री मनीष लाहोरानी ने पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा समिति के संयोजक, संरक्षक एवं मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अमर बजाज को सौंप दिया।

बैठक में आगामी कार्यकाल 2026-2028 के लिए नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। समिति के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी श्री अमर बजाज और श्री मनोहर खट्वानी की मौजूदगी में उपस्थित सदस्यों से अध्यक्ष पद के लिए सहमति ली गई। सभी सदस्यों ने एकमत होकर मनीष लाहोरानी को पुनः सिंधी युवक समिति का अध्यक्ष चुना।

मनीष लाहोरानी के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर तथा विभिन्न पूज्य सिंधी वार्ड पंचायतों के अध्यक्षों और समिति सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने हर्षध्वनि के साथ नए कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नए कार्यकाल में सिंधी युवक समिति सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS