Explore

Search

September 8, 2026 8:53 am

अरपा नदी में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत, SDRF ने 10 फीट गहराई से निकाला शव

CBN36 बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा में गुरुवार सुबह अरपा नदी में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से खेलने के लिए निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को उसके नदी में डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया।

परिजनों के मुताबिक, सौरभ सुबह घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद उसके अरपा नदी में डूबने की सूचना परिवार को मिली। परिजन तत्काल नदी किनारे पहुंचे और सरकंडा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जलस्तर बढ़ने से रेस्क्यू में आई चुनौती

पुलिस की सूचना पर SDRF की टीम मोटर बोट के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में संभावित स्थानों पर बालक की तलाश शुरू की। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद SDRF के जवान लगातार कई घंटे तक सौरभ की तलाश में जुटे रहे।

10 फीट गहराई में मिला शव

कई घंटे की मशक्कत के बाद SDRF के जवानों को करीब 10 फीट गहरे पानी में सौरभ का शव मिला। टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS