Explore

Search

September 27, 2026 11:35 pm

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार

CBN36 बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीताम्बर सिंह (38), सभी निवासी ग्राम खपरी लिमतरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी मनोहर कुमार चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से कृषि परिवहन का व्यवसाय करता है। व्यवसाय की देखरेख के लिए पीताम्बर सिंह और अजय चौधरी को रखा गया था। हिसाब-किताब में अनियमितता पाए जाने के बाद दोनों को काम से हटा दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार 9 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी शराब के नशे में कमल चौहान के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही योगेश चौहान और उसकी पत्नी राजकुमारी चौहान का अश्लील वीडियो मोबाइल में दिखाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

मामला दर्ज होने के बाद मस्तूरी पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को 12 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। इसके बाद 13 अगस्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS