Explore

Search

September 28, 2026 12:32 am

तीन माह से फरार कोयला हेराफेरी का आरोपी गिरफ्तार

CBN36 बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने कोयला हेराफेरी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी सहदेव साहू (49), निवासी झलफा, को वाहन मालिक के तौर पर जांच में संलिप्त पाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 18 मई 2026 को ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड, डिघोरा में कोयले की गुणवत्ता में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। प्रार्थी आशीष केशरी ने शिकायत में बताया कि एसईसीएल की रामपुर खदान से जी-6 ग्रेड का उच्च गुणवत्ता वाला कोयला दो ट्रेलरों में लोड कर प्लांट भेजा गया था। इनमें ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 8901 और सीजी 04 एचएक्स 4888 शामिल थे।

प्लांट पहुंचने के बाद केमिस्ट ने कोयले का लैब परीक्षण किया। जांच में कोयले की गुणवत्ता निर्धारित मानक से काफी कम मिली। इसके बाद कोयले में हेराफेरी किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 4888 के स्वामी सहदेव साहू की संलिप्तता सामने आई।

घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान 12 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे पुलिस ने आरोपी सहदेव साहू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS