Explore

Search

September 27, 2026 4:04 pm

संगठन ने जताया भरोसा, उदय सिंह को मिली जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी

CBN36बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने जिला मीडिया प्रभारी और सहप्रभारियों के दायित्वों की घोषणा की है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह (उदय) को जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से जारी नियुक्ति के अनुसार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से अनमोल कुमार झा को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं मस्तूरी विधानसभा से शमशेर सिंह (उदय) और कोटा विधानसभा से संजय सोनी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह

उदय सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने इन नियुक्तियों के जरिए जिले में पार्टी की मीडिया गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी

भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी ढंग से मीडिया एवं आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS