Explore

Search

August 12, 2026 6:11 pm

स्वतंत्रता दिवस से पहले नॉर्थ जोन में पुलिस का विशेष अभियान, 130 पर कार्रवाई

कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर अड्डेबाजों और असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा,8 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 100 पकड़े गए”

CBN36 रायपुर। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में पुलिस ने अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों, संदिग्धों और फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 10 और 11 अगस्त को चले अभियान में करीब 300 निगरानी और गुंडा बदमाशों समेत संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। इस दौरान 130 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला के निर्देश पर चलाए गए अभियान में नॉर्थ जोन की डीसीपी दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। एडीसीपी आदित्य पाण्डेय, एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के निर्देशन में खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह पुलिस ने अभियान चलाया।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 100 पकड़े

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 100 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। गुढ़ियारी, खमतराई और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।

हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। खमतराई और पंडरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।

8 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

गुंडा और निगरानी बदमाशों, असामाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त और संदिग्ध लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आठ आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया।

19 वारंट तामील

फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस ने लंबे समय से फरार छह स्थायी वारंटियों, 11 गिरफ्तारी वारंट और तीन जमानती वारंट तामील किए। पुलिस के अनुसार वारंटियों की तलाश लगातार जारी है।

चोरी के मामले में बालक और कबाड़ी पकड़ा

उरला थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 278/26, धारा 303 बीएनएस के चोरी के मामले में पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और चोरी का सामान उरला क्षेत्र के एक कबाड़ी को बेचने की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालक के साथ कबाड़ी मुकेश दास को भी पकड़ा और दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अवैध शराब, हथियार, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS