वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की एनसीसी इकाई का निरीक्षण 21 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी, वर्धा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जैसिंतो ने बीते दिनों को किया।

निरीक्षण के दौरान कर्नल जैसिंतो ने विश्वविद्यालय स्थित एनसीसी कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालयीन अभिलेखों, कैडेट नामांकन संबंधी दस्तावेजों, एनसीसी इकाई की विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के उपरांत कर्नल जैसिंतो ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
कैडेट्स को अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित
कर्नल जैसिंतो ने एनसीसी कैडेट्स से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व विकास के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स से एनसीसी प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
एनसीसी गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
यह निरीक्षण विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई के प्रभावी संचालन, अनुशासन तथा प्रशिक्षण गतिविधियों के मूल्यांकन और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।
इस अवसर पर एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ. अनिकेत अनिल आंबेकर (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर), जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे, हिंदी अधिकारी राजेश यादव, डॉ. प्रीति खोड़े, सहायक प्रोफेसर, आकाश मंदाडे (परेड इंस्ट्रक्टर), कर्मी सचिन नाखले एवं भूषण सालवे उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक



