Explore

Search

August 12, 2026 1:47 am

जीजामाता मराठा महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, सानवी पवार बनीं सावन सुंदरी

CBN36 बिलासपुर। जीजामाता मराठा महिला मंडल (पंजीयन क्रमांक 164) की ओर से रविवार को आई तुलजा भवानी मंदिर परिसर में सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सानवी पवार ने सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम की शुरुआत आई तुलजा भवानी की पूजा-अर्चना एवं आकर्षक श्रृंगार से हुई। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर जीजामाता की तस्वीर पर हल्दी-कुमकुम लगाकर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. उषा किरण बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष राखी जाधव एवं संरक्षक लक्ष्मी वासिंग का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राखी जाधव ने की।

इस अवसर पर पूजा इंदुरकर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उषा जाधव ने सावन शायरी सुनाई, जबकि प्रीति शिंदे, सुनीता वॉशिंग एवं रोशनी महाडिक ने सावन गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन रोशनी महाडिक, सुनीता वॉशिंग एवं रानी जाधव ने किया।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही। निर्णायक शैलजा दाभाड़े, आशा शर्मा एवं प्रतिभा तिवारी ने प्रस्तुति, आत्मविश्वास, प्रश्नोत्तर एवं प्रतिभा के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इसमें सानवी पवार सावन सुंदरी, पूजा इंदुरकर फर्स्ट रनरअप तथा प्रियंका जाधव सेकंड रनरअप रहीं। अनु भोसले को बेस्ट कॉन्फिडेंस और शिल्पा मूले को बेस्ट ड्रेसअप का खिताब दिया गया। वहीं सावन सुंदरी गोल्ड का पुरस्कार लकी ड्रॉ के माध्यम से लक्ष्मी भोंसले ने जीता।

निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी गई।

कार्यक्रम के समापन पर रोशनी महाडिक ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज में हुई जनहानि के चलते पांच शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS