Explore

Search

September 27, 2026 4:03 pm

वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को मिली नई गति, कलेक्टर-एसएसपी ने किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

CBN36 बिलासपुर। वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया। दोनों अधिकारियों ने अभियान के प्रति जनभागीदारी का संदेश देते हुए सेल्फी भी ली।

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की पहचान के साथ गौरव, एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वंदे मातरम् की भावना से प्रत्येक नागरिक का जुड़ाव राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता है।

अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने भी लिया हिस्सा

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने भी हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने भी हस्ताक्षर कर अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिले में वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS