Explore

Search

September 27, 2026 4:04 pm

तिरंगे के रंग में रंगा बिलासपुर, पुलिस ग्राउंड से अग्रसेन चौक तक निकली भव्य रैली

कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में करीब 700 लोगों ने लिया हिस्सा, हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् का दिया संदेश

CBN36 बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंगलवार को बिलासपुर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिला पुलिस प्रशासन और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर अग्रसेन चौक तक पहुंची। कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में निकली रैली में करीब 700 लोगों ने हिस्सा लिया।

रैली में पुलिस जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और स्काउट-गाइड के विद्यार्थी तिरंगा लेकर शामिल हुए। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और जवानों की मौजूदगी से शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। प्रतिभागियों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

रैली के जरिए लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नागरिकों को ‘वंदे मातरम्’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।

अधिकारी और कैडेट्स भी हुए शामिल

रैली में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एनसीसी के अधिकारी और बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भी रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समन्वित प्रयास से निकली रैली

रैली के आयोजन और समन्वय में एनसीसी कैप्टन आशीष शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस रैली ने जिले में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS