Explore

Search

August 11, 2026 3:38 pm

दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, छह जुआरी गिरफ्तार; 1.13 लाख की जप्ती

मकान के पीछे खुले स्थान पर ताश से लग रहा था रुपये-पैसे का दांव, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

CBN36 धरमजयगढ़। जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम खम्हार में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 8,590 रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां समेत कुल 1,13,590 रुपये का सामान जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में 8 अगस्त की रात की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खम्हार में अभय गुप्ता के मकान के पीछे खुले स्थान पर कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। पहले फड़ से लवकुश डाठिया, अभय गुप्ता और रामलाल चौहान को पकड़ा गया। इनके कब्जे और फड़ से नकदी व ताश की पत्तियां बरामद की गईं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और अन्य नकदी समेत 44,440 रुपये की जप्ती की गई।

इसी दौरान दूसरे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए प्रदीपक राठिया, सोधन राठिया और विनय भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया। यहां से नकदी, ताश की पत्तियां और दो मोटरसाइकिल समेत 69,150 रुपये की जप्ती की गई।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 8,590 रुपये नकद, तीन मोटरसाइकिल और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना धरमजयगढ़ में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 220/2026 और 221/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पृथक रूप से धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

ये आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने लवकुश डाठिया (28), अभय गुप्ता (22), रामलाल चौहान (30), प्रदीपक राठिया (19), सोधन राठिया (18) और विनय भारद्वाज (30), सभी निवासी ग्राम खम्हार, को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने कहा- अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी, भोकला राम भगत तथा आरक्षक ललित राठिया, जितेंद्र भगत और बीरबल टोप्पो शामिल रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS